Хинди Общество
06.07.2026 Читать источник
Индийский город Аизоль называют «тихим городом» из-за отсутствия автомобильных сигналов и пробок
Столица штата Мизорам в Индии известна как «тихий город», где жители не используют автомобильные сигналы и соблюдают строгие правила движения. Благодаря разделению полос для двухколесных и четырехколесных транспортных средств здесь не требуются светофоры, а трафик движется без пробок.
Перевод ИИ
Текст статьи доступен на языке оригинала.
Нажмите кнопку «Перевести статью» выше, чтобы сгенерировать перевод с помощью ИИ.
Оригинальный контент
भारत का ये शहर कहलाता है 'साइलेंट सिटी', यहां बेवजह हॉर्न बजाना है मना, जानें क्या हैं नियम-कानून
भारत में एक ऐसा खूबसूरत शहर है, जिसे साइलेंट सिटी कहा जाता है। ये शहर प्रदूषण मुक्त है और यहां पर आपको गाड़ियों का शोर सुनाई नहीं देगा। चलिए आपको इस खूबसूरत शहर के बारे में पूरी जानकारी देते हैं और यहां का कायदा-कानून बताते हैं।
भारत बेहद खूबसरत देश है, जिसके हर राज्य और शहर की अपनी खासियत है। आज हम भारत के जिस शहर की बात करने जा रहे हैं, उसे साइलेंट सिटी के नाम से भी जाना जाता है। आप बड़े शहरों के जाम में अगर फंसे होंगे, तो वहां सिर्फ गाड़ियों के हॉर्न का शोर ही सुनाई दिया होगा। कई बार तो लोग चलते-चलते गाड़ी ओवरटेक कर लेते हैं लेकिन साइलेंट सिटी में इसका बिल्कुल उल्टा है। यहां पर लोग जाम में फंसे रहेंगे लेकिन हॉर्न बजाकर किसी को तंग नहीं करते और ना ही कभी ओवरटेक करते हुए गाड़ी भगाते हैं। इस शहर में सभी एक दूसरे को प्यार-सम्मान देते हुए रहते हैं और यही वजह है कि इस शहर को शांत कहा जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हम किस शहर की बात कर रहे हैं? हम बात कर रहे हैं मिजोरम की राजधानी आइजोल शहर की। ऐसा नहीं है कि यहां पर लोग बोलते नहीं है बल्कि यहां पर आपको फालतू का शोर सुनने को नहीं मिलेगा। चलिए फिर आज आपको साइलेंट सिटी के बारे में बताते हैं।
क्यों कहलाता है साइलेंट सिटी?
मिजोरम की राजधानी आइजोल सबसे शांत, सुंदर और प्रदूषण मुक्त शहर है। अगर आप शांति और सुकून की तलाश में कहीं जाना चाहते हैं, तो आइजोल शहर घूमने जाएं। यह शहर ऊंची ऊंची पहाड़ियों और घाटियों से घिरा हुआ है और समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1132 मीटर है। शहर की खूबसूरत वादियों के कारण ही इसे लैंड ऑफ हाइलैंडर्स भी कहते हैं।
ट्रैफिक नियम है कुछ अलग
आइजोल के ट्रैफिक नियम अगर दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में फॉलो कर लिए जाए, तो लोगों को घंटों तक जाम में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। यहां पर लोग अपनी गाड़ियों के साथ एक ही लेन में चलते हैं और एक दूसरे को ओवरटेक नहीं करते। यहां कोई हॉर्न नहीं बजाता और यहां पीक ऑवर्स के दौरान भी हर कोई एक दूसरे के साथ सलीके से पेश आता है।
सभी वेहिकल के लिए बने हैं अलग लेन
आमतौर पर सभी शहरों में टू व्हीलर और फोर व्हीलर एक ही लेन में चलते हैं लेकिन आइजोल में ऐसा नहीं होता। यहां पर बाई लेन में टू व्हीलर और बड़ी गाड़ियों के लिए अलग लेन बनी है। इन लेन को अलग करने के लिए बीच में डिवाइडर नहीं है, बल्कि सफेद पट्टी है, जिसे देखकर लोग लेन में रहते हैं।
ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं
आइजोल का नियम कानून इतना अच्छा है कि यहां पर ट्रैफिक लाइट्स की जरूरत भी नहीं होती। यहां पर आपको शायद ही ट्रैफिक सिग्नल देखने को मिलेंगे। यहां पर घुमावदार पहाड़ियां हैं लेकिन इसके बाद भी कोई सिग्नल लाइट नहीं है। लोग यहां बताए हुए नियमों को फॉलो करते हुए लेन में चलते हैं और एक गूसरे का सम्मान करते हैं।
आइजोल में कहां घूमें
आइजोल घूमने का प्लान बनाएं तो सोलोमन मंदिर, मिजोरम स्टेट म्यूजियम, रिक और बारा बाजार को एक्सप्लोर करना न भूलें। इन जगहों पर आपको अलग सुकून मिलेगा। यहां की शांत वादियों में रुक जाने का मन करेगा।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Аналитика ИИ и парсинга
Технические детали обнаружения, сопоставления и связывания статьи
Поисковый запрос
«Айзоль Мизорам тихий город правила дорожного движения без сирен и светофоров»
Запрос, сгенерированный ИИ для поиска статьи в веб-источниках
Связанные результаты поиска
Результаты поиска отсутствуют в БД
Парсер не сохранил результаты веб-поиска для этой статьи.