Хинди Религия
06.07.2026 Читать источник
В Индии перед закладкой фундамента нового дома проводят ритуал Бхуми Пуджан для привлечения удачи
Согласно традициям васту, при строительстве нового жилья необходимо совершить обряд поклонения земле, чтобы обеспечить будущий дом благополучием и процветанием. Для проведения церемонии используются специальные предметы, включая серебряные фигурки, монеты и священные ингредиенты, которые помещаются в яму перед началом земляных работ.
Перевод ИИ
Текст статьи доступен на языке оригинала.
Нажмите кнопку «Перевести статью» выше, чтобы сгенерировать перевод с помощью ИИ.
Оригинальный контент
वास्तु टिप्स: मकान की नींव खोदने से पहले क्या करना चाहिए?
bhumi pujan: नए घर की नींव खोदने से पहले घर में भूमि पूजन किया जाता है। यह पूजन क्या है और किसलिए यह शुभ माना जाता है और इसको करने के लिए क्या विधि है। यह जानें
Vastu tips, Bhumi pujan: नए घर की नींव खोदने से पहले घर में भूमि पूजन किया जाता है। अगर आप हाल ही में नए घर में जाने की योजना बना रहे हैं और खुद से इसका निर्माण करा रहे हैं तो भूमि पूजन जरूर करा लें। भूमि पूजन कराने से आपके लिए नया घर सुख समृद्धि देने वाला बनेगा और आपको लाभ देगा। वास्तु के अनुसार भूमि पूजन की खास मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि भूमि पूजन करने से आपके लिए नया घर शुभ होगा और आपके लिए कई तरह के अच्छे योग बनेंगे। इसके लिए कुछ विधि है, जिसके अनुसार वास्तु की पूजा की जाती है। यह परंपरा कोई नई नहीं है, सालों से लोग अपने घर को बनवाने से पहले इसका वास्तु पूजन करवाते हैं। वास्तु के अनुसार इसमें कई चीजों की जरूरत होती है।
यहां हम आपको बता रहे हैं उन चीजों के बारे में
अगर आप नया घर बनवाने जा रहे हैं तो आपको इसकी खुदाई के दौरान इसका भूमि पूजन कराएं। इसमें चांदी से बने नाग-नागिन, कछुआ, सुपाड़ी, कौड़ी, हल्दी और तांबे या पीतल के कलशआदि डाला जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाती हैं। इसके अलावा आपको चांदी के सिक्के भी इस भूमि पूजन में चढ़ाने चाहिए। सभी लोगों के यहां अलग-अलग परंपरा के अनुसार भी चीजें होती है। उसी के अनुसार आपको इन चीजों को करना है।
क्या भूमि पूजन की छोटी सी विधि
भूमि को सबसे पहले समतल करें। फिर गाय के गोबर एवं गौमूत्र काे छिड़कें। शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन करें। घर के मुखिया के दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली से कोहनी तक के नाप का गड्ढा करें। उस निकली हुई मिट्टी की जगह, किसी दूसरी जगह की मिट्टी से गड्ढा भरें। एक तांबे के कलश में नाग-नागिन का जोड़ा, कछुआ, एक चांदी की मछली, लक्ष्मी के चांदी के चरण, पंचरत्न, 11, 21या 51 सिक्के लाल कपड़े में बांधकर गड्ढे में रखें। गड्ढे में सात प्रकार का अनाज रखें। उसके बाद पंचामृत एवं पंचगव्य और पीली सरसों छिड़कें। फिर पूरे प्लॉट पर भी इस मिश्रण एवं पीली सरसों का छिड़काव करें। ऐसा कहा जाता है कि इस प्रक्रिया के बाद आपके घर की जमीन पवित्र हो जाती है और आपको लाभ देती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
Аналитика ИИ и парсинга
Технические детали обнаружения, сопоставления и связывания статьи
Поисковый запрос
«как правильно провести обряд бхуми пуджан перед закладкой фундамента дома по васту»
Запрос, сгенерированный ИИ для поиска статьи в веб-источниках
Связанные результаты поиска
Результаты поиска отсутствуют в БД
Парсер не сохранил результаты веб-поиска для этой статьи.