Хинди Финансы
24.08.2026 Читать источник
Акции Urban Company выросли на 8,6% после победы в суде над Kent RO и повышения рейтинга UBS

Акции компании Urban Company подскочили почти на 9% на фоне благоприятного исхода судебного спора с Kent RO и позитивной оценки аналитиков. Брокер UBS присвоил акциям рейтинг «Купить» с целевой ценой 180 рублей, а Morgan Stanley повысил прогноз до 165 рублей.
Перевод ИИ
Текст статьи доступен на языке оригинала.
Нажмите кнопку «Перевести статью» выше, чтобы сгенерировать перевод с помощью ИИ.
Оригинальный контент
होम सर्विसेज देने वाली अर्बन कंपनी के शेयरों में 24 अगस्त को अच्छी तेजी है। BSE पर शेयर की कीमत दिन में पिछले बंद भाव से 8.6 प्रतिशत तक उछलकर 172.30 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 168.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 25900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इस उछाल की अहम वजह हैं- कंपनी और केंट RO सिस्टम के बीच हुए विवाद का नतीजा और UBS की ओर से 'बाय' रेटिंग के साथ शुरू किया गया कवरेज। दरअसल अर्बन कंपनी ने केंट RO सिस्टम के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि और अपमानजनक प्रचार का केस दायर किया था।
कंपनी का आरोप था कि Kent RO के विज्ञापनों और सोशल मीडिया कंटेंट में उसके 'Native' वॉटर प्योरिफायर्स के बारे में गलत और गुमराह करने वाले दावे किए गए। मुकदमेबाजी के बाद केंट ने कहा है कि वह 'Native' वॉटर प्योरिफायर के बारे में अपमानजनक विज्ञापन हटा लेगी।
Urban Company ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसने 11 अगस्त को यह केस दायर किया था। आरोप लगाया कि Kent RO का विज्ञापन कैंपेन उसके 'Native' M0, M1, M2, M1 Pro और M2 Pro वॉटर प्योरिफायर की दो साल की फिल्टर लाइफ और दो साल की सर्विस लाइफ वाली खूबियों को निशाना बना रहा है। Kent RO के विज्ञापनों में इन खूबियों को "मार्केटिंग का हथकंडा" बताया गया और दावा किया गया कि ग्राहकों के लिए 'Native' वॉटर प्योरिफायर का इस्तेमाल असुरक्षित और जोखिम भरा है।
12 अगस्त को हुई हाई कोर्ट में सुनवाई
इस मामले की सुनवाई 12 अगस्त को हाई कोर्ट में हुई। Kent RO से कहा गया कि वह 15 दिनों के अंदर विवादास्पद विज्ञापन और सोशल मीडिया कंटेंट हटा ले। इसके बाद Kent RO ने कहा कि वह केस से जुड़े विज्ञापनों को हटा लेगी और ऐसे ही या मिलते-जुलते दावे करने वाले दूसरे विज्ञापन या प्रमोशनल कंटेंट नहीं चलाएगी।
अर्बन कंपनी भारत, UAE, सिंगापुर और सऊदी अरब में एक मल्टी कैटेगरी होम सर्विस प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है। इसके प्लेटफॉर्म पर क्लीनिंग, प्लंबिंग, इलेक्ट्रिक वर्क, अप्लायंसेज रिपेयर, ब्यूटी ट्रीटमेंट और मसाज थेरेपी जैसी सर्विसेज मिलती हैं। इसका InstaHelp वर्टिकल बुकिंग के 10-15 मिनट के अंदर सफाई, बर्तन धोने, कपड़े धोने और खाना बनाने के लिए लोग मुहैया कराने जैसी सर्विसेज देता है।
UBS ने Urban Company पर दी 'बाय' रेटिंग
अर्बन कंपनी 17 सितंबर 2025 को लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1,900.24 करोड़ रुपये का था। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 19.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। ब्रोकरेज फर्म UBS ने इस शेयर पर कवरेज शुरू किया है और इसे "बाय" रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 180 रुपये प्रति शेयर रखा है। मॉर्गन स्टेनली ने स्टॉक की रेटिंग को "अंडरवेट" से डबल अपग्रेड कर सीधा "ओवरवेट" कर दिया है। टारगेट प्राइस 128 रुपये से बढ़ाकर 165 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी को कंसोलिडेटेड बेसिस पर 92.12 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। एक साल पहले कंपनी 6.94 करोड़ रुपये के मुनाफे में थी। जून 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 43.85 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 528.34 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Аналитика ИИ и парсинга
Технические детали обнаружения, сопоставления и связывания статьи
Поисковый запрос
«Urban Company акции суд Kent RO рейтинг UBS»
Запрос, сгенерированный ИИ для поиска статьи в веб-источниках
Связанные результаты поиска
Jan 13, 2026 · Investing.com — UBS подтвердил свой нейтральный рейтинг для Urban Outfitters, Inc. (NASDAQ:URBN) с целевой ценой $80,00, что представляет собой потенциал роста на 12% от текущих уровней. Эта цель близка к оценке справедливой стоимости InvestingPro ...