Хинди Технологии
06.07.2026 Читать источник
Как сохранить инвертор и аккумулятор в сезон дождей: 5 правил безопасности

В период муссонов повышенная влажность и частые отключения электроэнергии создают риски для работы инверторов и их батарей. Эксперты рекомендуют размещать устройства в сухих местах, регулярно проверять уровень электролита и избегать подключения мощных приборов к системе резервного питания.
Перевод ИИ
Текст статьи доступен на языке оригинала.
Нажмите кнопку «Перевести статью» выше, чтобы сгенерировать перевод с помощью ИИ.
Оригинальный контент
बारिश के मौसम में इन्वर्टर-बैटरी का ऐसे रखें ख्याल, नहीं होगी जल्दी खराब, लंबे समय तक मिलेगा बैकअप
बारिश में इन्वर्टर की ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी
इन आसान टिप्स से बढ़ेगी बैटरी की लाइफ
मानसून में इन्वर्टर रहेगा सुरक्षित और देगा बेहतर बैकअप
मानसून की बारिश जहां गर्मी से राहत देती है, वहीं इन्वर्टर और उसकी बैटरी के लिए कई नई चुनौतियां भी लेकर आती है. इस मौसम में नमी बढ़ जाती है और बिजली कटौती भी अधिक होने लगती है. ऐसे में इन्वर्टर पर लोड बढ़ता है, जिससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होने लगती है और उसकी उम्र भी कम हो सकती है.
अगर समय रहते कुछ जरूरी सावधानियां बरती जाएं तो इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. साथ ही शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग और बैटरी खराब होने जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है.
इन्वर्टर को सही जगह पर रखें
मानसून के दौरान इन्वर्टर और बैटरी को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां पानी, नमी या सीलन न हो. बैटरी को सीधे फर्श पर रखने की बजाय किसी स्टैंड या ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखें. इसके अलावा इन्वर्टर को दीवार से बिल्कुल सटाकर न रखें ताकि उसके चारों तरफ हवा का प्रवाह बना रहे और गर्मी आसानी से बाहर निकल सके.
समय-समय पर जांचें बैटरी का वॉटर लेवल
हर 45 से 60 दिन के बीच बैटरी का इलेक्ट्रोलाइट लेवल जरूर जांचें. यदि पानी कम हो तो केवल डिस्टिल्ड वॉटर ही डालें. भूलकर भी नल का पानी या RO का पानी इस्तेमाल न करें, क्योंकि इनमें मौजूद मिनरल्स बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं. साथ ही जरूरत से ज्यादा पानी भरने से एसिड बाहर निकल सकता है, जिससे बैटरी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.
टर्मिनल की सफाई पर दें ध्यान
बारिश के मौसम में बैटरी के टर्मिनल पर सफेद या हरे रंग की परत जमना आम बात है. यह जंग (Corrosion) का संकेत होता है. ऐसी स्थिति में इसे नजरअंदाज न करें और किसी तकनीशियन से टर्मिनल की सफाई कराएं.
इन्वर्टर के बाहरी हिस्से की सफाई हमेशा सूखे और साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से करें. गीले कपड़े का इस्तेमाल करने से नमी बढ़ सकती है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स प्रभावित हो सकते हैं.
इन्वर्टर पर ज्यादा लोड न डालें
बार-बार बिजली जाने पर लोग इन्वर्टर पर कई भारी उपकरण चला देते हैं. इससे बैटरी तेजी से डिस्चार्ज होती है और उसकी लाइफ कम होने लगती है.
एयर कंडीशनर, गीजर, हीटर, माइक्रोवेव जैसे हाई पावर वाले उपकरणों को इन्वर्टर पर चलाने से बचें. केवल जरूरी लाइट, पंखा, टीवी या कम बिजली खपत वाले उपकरणों का ही उपयोग करें.
नियमित सर्विसिंग भी है जरूरी
अगर इन्वर्टर लंबे समय से सर्विस नहीं हुआ है तो मानसून शुरू होने से पहले उसकी जांच जरूर करवा लें. समय पर सर्विसिंग कराने से छोटी समस्याएं बड़ी खराबी बनने से पहले ही ठीक हो जाती हैं और बैटरी की कार्यक्षमता भी बनी रहती है.
सही देखभाल और नियमित जांच के जरिए आप मानसून के दौरान अपने इन्वर्टर और बैटरी को सुरक्षित रख सकते हैं. इससे न सिर्फ बेहतर बैकअप मिलेगा, बल्कि बैटरी की उम्र भी काफी बढ़ जाएगी.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra से पहले सरकार की बड़ी चेतावनी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, ऐसे रहें सावधान
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
Аналитика ИИ и парсинга
Технические детали обнаружения, сопоставления и связывания статьи
Поисковый запрос
«как правильно хранить инверторную батарею в сезон дождей чтобы продлить срок службы»
Запрос, сгенерированный ИИ для поиска статьи в веб-источниках
Связанные результаты поиска
Результаты поиска отсутствуют в БД
Парсер не сохранил результаты веб-поиска для этой статьи.