Хинди Прочее
27.08.2026 Читать источник
С 1 сентября возобновляется утренний рейс из Айодхьи в Дели

Авиакомпания Air India Express запускает прямой утренний рейс из аэропорта Айодхьи в Дели с 1 сентября, который будет вылетать в 09:00. Это изменение расписания возвращает пассажирам утра возможность лететь в столицу, ранее отмененную утреннюю услугу.
Перевод ИИ
Текст статьи доступен на языке оригинала.
Нажмите кнопку «Перевести статью» выше, чтобы сгенерировать перевод с помощью ИИ.
Оригинальный контент
अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सुबह की फ्लाइट फिर होगी शुरू, चेक करें नया शेड्यूल
अयोध्या से दिल्ली के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह की उड़ान 1 सितंबर से फिर शुरू होगी, जो यात्रियों को सुबह 9 बजे की सीधी सेवा प्रदान करेगी।
HighLights
- एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली उड़ान 1 सितंबर से।
- सुबह 9 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए प्रस्थान।
- यात्रियों की सुविधा हेतु शेड्यूल में बदलाव किया गया।
संवाद सूत्र, अयोध्या। रामनगरी से हवाई यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब फिर से सुबह दिल्ली के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इसका संचालन एक सितंबर से होगा। दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अब शाम चार बजकर 20 मिनट के बजाय सुबह नौ बजे से सीधी उड़ान भरेगी।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयरलाइंस अपने शेड्यूल में बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे दिल्ली जाने के लिए सुबह के समय भी यात्रियों को सीधी उड़ान का लाभ मिल सके। इससे पहले यहां से सुबह के समय दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली फ्लाइट का संचालन बंद कर दिया गया था।
तीन फ्लाइटें संचालित भी होती रहीं तो वह दोपहर व शाम को प्रस्थान करती रहीं। राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले 30 दिसंबर 2023 को अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ हुआ था। उस समय यहां से प्रतिदिन लगभग एक दर्जन उड़ाने होती थीं। इसमें अहमदाबाद, मुबई, दिल्ली, चेन्नई व पुणे आदि शहरों के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस व आकासा एयर सहित अन्य कई एयरलाइंस की फ्लाइटें संचालित हो रही थीं।
तीन फ्लाइट हो रहीं संचालित
उस समय दिल्ली के लिए सुबह हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन कुछ समय बाद सुबह के समय फ्लाइट बंद कर दी गई। वर्तमान में भी रामनगरी के एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए तीन फ्लाइटें संचालित हो रही हैं। लेकिन इनमें सुबह के समय एक भी फ्लाइट नहीं है। इसमें एयर इंडिया एक्सप्रेस के अलावा इंडिगो व आकासा की एक-एक फ्लाइट शामिल हैं।
आकासा एयर दोपहर 12 बजे व इंडिगो की फ्लाइट शाम चार बजकर 30 मिनट पर दिल्ली के लिए प्रस्थान करती है। मौके पर इंडिगो की चार, आकासा, एलायंस एयर व एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित कुल सात फ्लाइटें अलग-अलग शहरों के लिए संचालित हैं।
दिल्ली के अलावा ये फ्लाइटें अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई व हिसार के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं। एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शीतकालीन समय सारिणी के अनुसार 30 अक्टूबर से फ्लाइटों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसमें रामनगरी से मुंबई के लिए एक और फ्लाइट की सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में मुंबई के लिए मात्र एक ही फ्लाइट संचालित है।
Аналитика ИИ и парсинга
Технические детали обнаружения, сопоставления и связывания статьи
Поисковый запрос
«Айодхья Дели утренний рейс Air India Express»
Запрос, сгенерированный ИИ для поиска статьи в веб-источниках
Связанные результаты поиска
Онлайн табло вылета Дели Индира Ганди (DEL): статусы рейсов на сегодня и завтра, задержки и отмены в реальном времени.
Рейс IX1549 Нью Дели — Северное ГОА, Air India Express: вылет 16:30. Сравнение тарифов, расписание и бронирование авиабилетов на Евроавиа.
Онлайн табло вылета Дели Индира Ганди (DEL): статусы рейсов на сегодня и завтра, задержки и отмены в реальном времени.
Кратко о рейсе IX9550 Внутренний перелет рейс IX9550 по направлению Нью Дели — Бомбей выполняет авиакомпания Air India Express.