Хинди Наука и Образование
09.09.2026 Читать источник
Лунг-ийард-жербоа: ночной прыгун с ушами кролика и хвостом для баланса
В ночных пустынях Южной Монголии и северо-западного Китая обитает уникальный лунг-ийард-жербоа, сочетающий в себе черты мыши, кенгуру и кролика. Этот грызун использует мощные задние лапы для прыжков по воздуху, где его длинный хвост обеспечивает стабильность, а огромные уши помогают ловить добычу и охлаждать тело.
Перевод ИИ
Текст статьи доступен на языке оригинала.
Нажмите кнопку «Перевести статью» выше, чтобы сгенерировать перевод с помощью ИИ.
Оригинальный контент
चूहे सा शरीर, कंगारू सी छलांग और खरगोश से बड़े कान; मिलिए प्रकृति के सूपर कोम्बो से, जानें क्यों है खास
रेगिस्तान की रात में अगर कोई छोटा सा जीव आपको चूहे जैसा दिखे, लेकिन चलते समय कंगारू की तरह उछले और उसके कान खरगोश से भी ज्यादा बड़े नजर आएं, तो हैरान न हों। यह कोई रेगिस्तान का भूत नहीं, न ही यह कोई कल्पना है, बल्कि यह अनोखा जीव लॉन्ग-ईयर्ड जेरबोआ (Long-eared jerboa) है। छोटा शरीर, लंबी पूंछ, बेहद लंबे पिछले पैर और सिर से भी बड़े कान इसे प्रकृति का अनोखा कॉम्बिनेशन बनाते हैं। और इसकी लंबी पूंछ सिर्फ दिखने के लिए नहीं है, बल्कि छलांग लगाते समय शरीर का संतुलन बनाए रखने में भी इसकी अहम भूमिका होती है। यानी कुदरत ने इसके हर हिस्से को किसी न किसी काम के लिए खास बनाया है। यह अनोखा जीव ज्यादातर रात में बाहर निकलता है। दिन के समय यह जमीन के अंदर बनी सुरंगों में छिपा रहता है और रात होते ही भोजन की तलाश में निकल पड़ता है। अपने लंबे पिछले पैरों से यह एक जगह से दूसरी जगह छलांग लगाता है और उसकी लंबी पूंछ हर उछाल के दौरान शरीर को संभालने में मदद करती है। इसके बड़े कान भी सिर्फ इसे अजीब लुक नहीं देते, बल्कि आसपास की आवाजें सुनने में मदद करते हैं। यह छोटा जीव जितना प्यारा और अनोखा दिखता है, उसकी जिंदगी उतनी ही दिलचस्प है। अंधेरा होते ही यह रेगिस्तान में निकलता है और अपने लंबे पिछले पैरों की मदद से छलांग लगाते हुए कीड़ों की तलाश करता है। जरूरत पड़ने पर यह हवा में उड़ रहे कीड़ों को भी छलांग लगाकर पकड़ सकता है। चूहे जैसा शरीर, कंगारू जैसी छलांग , खरगोश जैसे कान और संतुलन संभालती लंबी पूंछ इसे सच में प्रकृति का सूपर कॉम्बो बना देती है। चूहे जैसा छोटा शरीर इसका शरीर करीब 7 से 9 सेंटीमीटर लंबा होता है। इसकी पूंछ शरीर से काफी लंबी, करीब 15 से 16 सेंटीमीटर तक होती है। शरीर ऊपर से लाल-भूरे रंग का और नीचे से सफेद होता है। कंगारू जैसी छलांग इसके पिछले पैर छोटे आगे के पैरों से काफी लंबे होते हैं। यह सामान्य चूहे की तरह लगातार दौड़ने के बजाय उछलते हुए आगे बढ़ता है। लंबी पूंछ छलांग लगाते समय शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। खरगोश जैसे कान इसके कान सिर की लंबाई से करीब एक-तिहाई ज्यादा लंबे होते हैं। शरीर के मुकाबले इसके कान करीब दो-तिहाई तक लंबे दिख सकते हैं। बड़े कान गर्म रेगिस्तानी माहौल में शरीर की गर्मी बाहर निकालने में भी मदद करते हैं। रात में करता है शिकार लॉन्ग-ईयर्ड जेरबोआ मुख्य रूप से कीड़े खाता है। यह आवाज सुनकर उड़ने वाले कीड़ों का पता लगा सकता है और छलांग लगाकर उन्हें पकड़ता है। इसकी तेज सुनने की क्षमता रात में इसके लिए काफी काम आती है। कहां पाया जाता है? यह मुख्य रूप से दक्षिणी मंगोलिया और उत्तर-पश्चिमी चीन के रेगिस्तानी और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। यह रेतीली घाटियों और कम ऊंचाई वाली झाड़ियों वाले इलाकों में रहता है। प्रकृति का सूपर कॉम्बो चूहे जैसा शरीर, कंगारू जैसी छलांग और खरगोश जैसे कान... लॉन्ग-ईयर्ड जेरबोआ को देखकर सच में लगता है कि प्रकृति ने एक ही जीव में कई जानवरों की खासियतें मिला दी हों।
Аналитика ИИ и парсинга
Технические детали обнаружения, сопоставления и связывания статьи
Поисковый запрос
«Лунг-ийард-жербоа ночной прыгун уши хвост»
Запрос, сгенерированный ИИ для поиска статьи в веб-источниках
Связанные результаты поиска
Aug 27, 2026 · Толстохвостый галаго (Otolemur crassicaudatus) – крупный ночной примат восточной и южной Африки. Огромные глаза собирают слабый свет, подвижные уши отслеживают шорох, а длинный пушистый хвост уравновешивает тело при прыжке ...
Не «хвост» ли это? Продолговатый камень размером со штык-нож, напоминающий одноименную часть тела какой-нибудь рептилии.